GuruForeCast

‘ भविष्य झाँकने का एक प्रयास ’                                                                                      

  दान ( ? )

                                                                 “ कृपया अपने जीवन मे सही मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु हस्तलिखित सम्पूर्ण जन्म कुंडली का निर्माण अवश्य करायेँ “

                                                                  शिक्षा . खेल . मनोरंजन . विज्ञान . व्यापार . पर्यावरण . राजनीति . आर्थिक . शेयर मार्केट . स्वास्थ्य . सेलेब्रिटी . धर्म

                                                                                                                                                                                                                        

मुहूर्त, उपचार जानने के लिए एवं मात्र 2100 रुपे /- मे जन्म कुंडली निर्माण हेतु ( कांल करें : 9320360418 ) गुरुफोरकास्ट वेबसाइट पर की गई सभी भविष्यवाणी प्रश्न कुंडली पर आधारित है :

होम हमारे बारेमें ग्रह नछत्र राशि मूलांक हस्तरेखा महूर्त रत्न वास्तु उपचार त्योहार आध्यात्मिक कथा पूजन सामग्री योग ध्यान पताटेस्टीमोनियल

.....आपका विश्वास ही हमारा विश्वास है.....

:  : विवाह पंचमी : :

. भारत . अमेरिका . एशिया . यूरोप . अफ्रीका . आस्ट्रेलिया

मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्रीराम तथा जनकपुत्री जानकी का विवाह हुआ था । तभी से इस पंचमी को 'विवाह पंचमी पर्व' के रूप में मनाया जाता है । भारत में कई स्थानों पर विवाह पंचमी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है ।

श्रीरामचरितमानस में महाकवि गोस्वामी तुलसीदासजी ने बड़ी ही सुंदरता से इस विवाह का उल्लेख किया है ।

श्रीरामचरितमानस के अनुसार- महाराजा जनक ने सीता के विवाह हेतु स्वयंवर रचाया । सीता के स्वयंवर में आए सभी राजा-महाराजा जब भगवान शिव का धनुष नहीं उठा सकें, तब ऋषि विश्वामित्र ने प्रभु श्रीराम से आज्ञा देते हुए कहा- हे राम ! उठो, शिवजी का धनुष तोड़ो और जनक का संताप मिटाओ । गुरु विश्वामित्र के वचन सुनकर श्रीराम उठे और धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने के लिए आगे बढ़ें । यह दृश्य देखकर सीता के मन में उल्लास छा गया । प्रभु की ओर देखकर सीताजी ने मन ही मन निश्चय किया कि यह शरीर इन्हीं का होकर रहेगा या तो रहेगा ही नहीं ।

माता सीता के मन की बात प्रभु श्रीराम जान गए और उन्होंने देखते ही देखते भगवान शिव का महान धनुष उठाया । इसके बाद उस पर प्रत्यंचा चढ़ाते ही एक भयंकर ध्वनि के साथ धनुष टूट गया । यह देखकर सीता के मन को संतोष हुआ। फिर सीता श्रीराम के निकट आईं । तब एक सखी ने सीता से जयमाला पहनाने को कहा । तब सीताजी ने श्रीराम के गले में जयमाला पहना दी। यह दृश्य देखकर देवता फूल बरसाने लगे ।

श्रीराम-सीता की जोड़ी इस प्रकार सुशोभित हो रही थी, मानो सुंदरता और श्रृंगार रस एकत्र हो गए हो । पृथ्वी, पाताल और स्वर्ग में यश फैल गया कि श्रीराम ने धनुष तोड़ दिया और सीताजी का वरण कर लिया । इसी के मद्देनजर प्रतिवर्ष अगहन मास की शुक्ल पंचमी को प्रमुख राम मंदिरों में विशेष उत्सव मनाया जाता है ।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम-सीता के शुभ विवाह के कारण ही यह दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है । भारतीय संस्कृति में राम-सीता आदर्श दम्पत्ति माने गए हैं । जिस प्रकार प्रभु श्रीराम ने सदा मर्यादा पालन करके पुरुषोत्तम का पद पाया, उसी तरह माता सीता ने सारे संसार के समक्ष पतिव्रता स्त्री होने का सर्वोपरि उदाहरण प्रस्तुत किया । इस पावन दिन सभी को राम-सीता की आराधना करते हुए अपने सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए प्रभु से आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए ।

back